माना पटेल टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली महिला भारतीय तैराक बनी हैं। श्रीहरि नटराज और साजन प्रकाश के क्वालीफाई करने के बाद वह टोक्यो खेलों में तीसरी भारतीय तैराक होंगी।

स्पोर्ट्स डेस्क : बैकस्ट्रोक स्विमर माना पटेल (Maana Patel) शुक्रवार को टोक्यो ओलंपिक (Tokyo2020) के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली महिला और तीसरी भारतीय तैराक बन गईं। पटेल ने यूनिवर्सलिटी कोटे के तहत ओलंपिक में प्रवेश किया है। बता दें कि 21 साल की माना 100 मीटर बैकस्ट्रोक प्रतियोगिता के लिए सिलेक्ट की गई है। वह श्रीहरि नटराज (Srihari Nataraj) और साजन प्रकाश (Sajan Prakash) के क्वालीफाई करने के बाद वह टोक्यो खेलों में तीसरी भारतीय तैराक हैं।

Scroll to load tweet…

खेल मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी
खेल मंत्री किरण रिजिजू ने शुक्रवार को ट्वीट कर माना को बधाई दी और लिखा कि बैकस्ट्रोक तैराक माना पटेल #Tokyo2020 के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली महिला और तीसरी भारतीय तैराक बन गई हैं। मैं मान को बधाई देता हूं, जिन्होंने यूनिवर्सलिटी कोटा के जरिए क्वालिफाई किया। बहुत बढ़िया!!

बता दें कि श्रीहरि नटराज ने बुधवार को आधिकारिक तौर पर खुद को टोक्यो ओलंपिक बर्थ बुक कर लिया, जब sport's world governing body FINA ने रोम में सेटे कोली ट्रॉफी में पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक टाइम ट्रायल में उनके 'ए' मानक योग्यता समय को मंजूरी दे दी।

इससे पहले, साजन प्रकाश ने पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई प्रतियोगिता में 1:56:38 सेकंड का समय निकालकर 'ए' ओलंपिक क्वालीफिकेशन समय को पार करने वाले पहले भारतीय तैराक बनने का इतिहास रचा था। 27 वर्षीय ने FINA से मान्यता प्राप्त ओलंपिक क्वालीफायर में टोक्यो गेम्स 'ए' मानक बनाया, जिसे 1:56.48 सेकंड में 0.10 सेकंड में सेट किया गया।

ये भी पढ़ें- विंबलडन का रोमांच: रोजर फेडरर का मैच देखने पहुंचे क्रिकेट कोच, डबल्स में सानिया मिर्जा की शानदार जीत

श्रीलंका के खिलाफ मैदान पर उतरने से पहले पूल में चिल करते नजर आए भारतीय खिलाड़ी, शेयर की शर्टलेस तस्वीरें