दिल्ली के विवेक विहार पुलिस थाने के सामने खुले मैदान में बुधवार देर रात 14 कारें जलकर खाक हो गईं। 

नई दिल्ली, दिल्ली के विवेक विहार पुलिस थाने के सामने खुले मैदान में बुधवार देर रात 14 कारें जलकर खाक हो गईं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिल्ली दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की जानकारी बुधवार देर रात दो बजकर 25 मिनट पर मिली थी और तुरन्त ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

उन्होंने बताया कि विवेक विहार पुलिस थाने के सामने खुले मैदान में पार्क की गई 14 कारों में आग लग गई। ये पुरानी कारें वहां खरीदने-बेचने के लिए रखीं गई थी।

अधिकारी ने बताया कि कार का व्यापार करने वाले एक व्यक्ति ने ये गाड़ियां वहां पार्क की थीं। आग पर देर रात तीन बजे काबू पा लिया गया था।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)