जम्मू-कश्मीर में बॉर्डर पर तैनात था हिमाचल प्रदेश का रहने वाला फौजी करनैल सिंह। 2 साल पहले ही फौज में हुआ था भर्ती।

बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश. देश की सीमाओं को दुश्मनों से सुरक्षित रखने मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभा रहा 22 साल का एक फौजी हिमस्खलन में शहीद हो गया। करनैल सिंह 2 साल पहले ही फौज में भर्ती हुआ था। वो अपने परिवार का इकलौता बेटा था। करनैल हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के गांव तरसूह का रहने वाला था। शहीद के पिता शेर सिंह ने भावुक होकर कहा कि उनके बेटे ने देश के लिए अपनी कुर्बानी दे दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बहनों का हुआ रो-रोकर बुरा हाल..
करनैल सिंह की अभी शादी नहीं हुई थी। उनके परिवार में मां-बाप के अलावा दो बहनें हैं। एक बहन की शादी हो चुकी है। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। घटना मंगलवार की है। बुधवार देर शाम उनके परिजनों को टेलिफोन से इसकी जानकारी दी गई थी। बेटे की शहादत की खबर सुनकर माता-पिता की आंखों से टपटप आंसू बहने लगे। दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि उन्हें इस बारे में सूचना मिली थी।