विजयन ने मंगलवार को मंत्रिमंडल की एक विशेष बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि प्रभावित लोगों में तीन इटली से आए थे और अन्य आठ लोग उनके संपर्क में आए थे। 

तिरुवनंतपुरम. केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने यहां मंगलवार को कहा कि राज्य में कोरोना वायरस के छह नये मामले सामने आए हैं और उन्हें मिलाकर राज्य में कुल संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इटली से आए तीन लोगों में संक्रमण की पुष्टी

विजयन ने मंगलवार को मंत्रिमंडल की एक विशेष बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि प्रभावित लोगों में तीन इटली से आए थे और अन्य आठ लोग उनके संपर्क में आए थे। कोच्चि में यूरोपीय देश से अपने माता-पिता के साथ वापस लौटे तीन साल के एक बच्चे को सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया।

केरल में 1116 को निगरानी में रखा गया है

विजयन ने कहा कि इस बच्चे के माता-पिता के नमूनों को परीक्षण के लिए भेजा गया है और नतीजों का इंतजार है। उन्होंने कहा कि राज्य में कुल 1,116 लोगों को निगरानी पर रखा गया है और 149 लोग विभिन्न अस्पतालों में हैं।

(ये खबर पीटीआई/भाषा की है। हिन्दी एशियानेट न्यूज ने सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)