एक दिल दहला देने वाला दर्दनाक हादसा उत्तराखंड में हुआ। जिसमें दो परिवारों के 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई। 

ऋषिकेश (उत्तराखंड ). ठंड के मौसम में घने कोहरे के कारण आए दिन कहीं ना कहीं एक्सीडेंट घटनाएं हो रही हैं। ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा उत्तराखंड में हुआ। जिसमें दो परिवारों के 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जिसमें दो पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चश्मदीदों ने बताया कितना भयानक था यह एक्सीडेंट
दरअसल, यह दिल दहला देने वाला हादसा गुरुवार को देवप्रयाग के पास हुआ। जहां एक कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में मारे गए लोगों की डेड बॉडी को निकालने के लिए एनडीआरएफ टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। राहगीरों ने बताया कि हादस इतना भयानक था कि कार में सवार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं गाड़ी के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए।

इस वजह से हुआ दर्दनाक हादसा....
जानाकारी के मुताबिक, एक कार सुबह-सुबह रुद्रप्रयाग से ऋषिकेश की और आ रही थी। जिसमें दो अलग-अलग परिवार के 6 लोग सवार थे। सामने एक चढ़ाई थी जिसके और चारों तरफ कोहरा था। जिसके चलते कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। देखते ही देखते घटना स्थल पर भीड़ जमा हो गई। जहां कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मृतकों की पहचान की गई।