गुजरात के सूरत में सौतेली मां के अत्याचार से परेशान 7 साल की बच्ची के घर से भागने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि वो 4 महीने पहले भी घर से भागी थी। तब उसे ढूंढ़कर चिल्ड्रन होम में रखा गया था। इस बार बच्ची को ढूंढने पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया है। इसमें 200 पुलिसकर्मियों की टीम शामिल है।

सूरत, गुजरात. मां आखिर मां होती है, चाहे वो सौतेली ही क्यों न हो? लेकिन जब सौतेली मां बच्चों पर अत्याचार करने लगती है, तो ममता बदनाम होती है। ऐसा ही एक मामला सूरत में सामने आया है। सौतेली मां के अत्याचार से परेशान 7 साल की बच्ची डरके मारे घर से भाग गई। हैरानी की बात यह है कि वो 4 महीने पहले भी घर से भागी थी। तब उसे ढूंढ़कर चिल्ड्रन होम में रखा गया था। इस बार बच्ची को ढूंढने पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया है। इसमें 200 पुलिसकर्मियों की टीम शामिल है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन...
पांडेसरा स्थित गुजरात हाउसिंग बोर्ड के पास जलाराम सोसायटी के एक रिपेयरिंग हो रहे मकान में दगडू रणसिंगे, पत्नी और 7 साल की बेटी के साथ रहते हैं। बताते हैं कि बच्ची को बर्तन नहीं धोने पर सौतेली मां ने खूब पीटा। इसके बाद वो घर से भाग गई। पुलिस में शिकायत दर्ज होने बाद उसे ढूढ़ने सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। जगह-जगह के CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार बच्ची का नाम माया है। वो 10 दिन पहले ही अपने ननिहाल से पापा के पास रहने आई थी। वो परवत गांव में अपने नाना के यहां रहती है। वहीं वो आंगनबाड़ी में पढ़ती है। बताते हैं कि 4 महीने पहले भी बच्ची घर से भागी थी। 13 अप्रैल को उसे ढूंढ़कर रामनगर के चिल्ड्रन होम में रखा गया था।

बच्ची के अपहरण की आशंका के मद्देनजर भी पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया है। पुलिस लोगों को सूचना देकर भी मदद की अपील कर रही है।