पैसा रिश्तों के बीच कैसे आड़े आ जाता है, यह शॉकिंग घटना इसी का उदाहरण है। एक बेटे को अपने पिता से पैसे उधार लेना भारी पड़ गया। पिछले 10 साल से लंदन में रह रहा बेटा इंडिया आया था। इसी बीच वो लॉकडाउन में फंस गया। पिता ने मौका देखकर बेटे से अपने पैसे वापस मांगे। बेटे ने यह पैसे अपने घर के रिनोवेशन के लिए लिए थे। जब बेटे ने अभी पैसा देने में असमर्थता जताई, तो पिता ने सब्जी काटने वाले चाकू से उसकी हत्या कर दी।

सूरत, गुजरात. पैसों के लेनदेन को लेकर शुक्रवार की दोपहर राणी तालाब इलाके के भारबंदवाड़ में एक पिता ने अपने NRI बेटे का सब्जी काटने के चाकू से मर्डर कर दिया। बीच-बचाव करने पर आरोपी ने अपनी पत्नी को भी घायल कर दिया। पैसा रिश्तों के बीच कैसे आड़े आ जाता है, यह शॉकिंग घटना इसी का उदाहरण है। इस बेटे को अपने पिता से पैसे उधार लेना भारी पड़ गया। पिछले 10 साल से लंदन में रह रहा बेटा इंडिया आया था। इसी बीच वो लॉकडाउन में फंस गया। पिता ने मौका देखकर बेटे से अपने पैसे वापस मांगे। जब उसने देने में असमर्थता जताई, तो पिता ने उसकी जान ले ली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

माता-पिता से मिलने इंडिया आया था...
आरोपी 68 वर्षीय अब्दुल हमीद मोहम्मद मणियार अपनी पत्नी शमशुन्नीसा के साथ रहते हैं। उनका बेटा इमरान(36) पिछले 10 साल से लंदन में एक होटल मे जॉब करता है। वो अपनी गर्भवती पत्नी और सालभर के बेटे के साथ माता-पिता से मिलने इंडिया आया था। इसी दौरान लॉकडाउन होने से वो यहां फंस गया। इससे पहले उसने पिता से 1.80 लाख रुपए उधार लेकर सूरत स्थित अपने घर का रिनोवेशन कराया था। पिता अब अपने पैसे वापस मांग रहा था। लेकिन बेटे के पास अभी पैसे नहीं थे। इसी बात को लेकर हुई बहस के बाद पिता ने बेटे पर चाकू से वार कर दिए। बेटे को बचाने आई उसकी मां पर भी हमला कर दिया। इमरान को फौरन बुरहानी हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मौत ने लंदन नहीं जाने दिया..
इमरान 10 अप्रैल को लंदन जाने वाला था, लेकिन लॉकडाउन के कारण फ्लाइट कैंसल हो गई। इसके बाद वो 25 अप्रैल को लंदन जाने वाला था। इससे पहले ही पिता ने उसकी जान ले ली। पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है।