कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 10 दिनों से देश के अन्नदाता किसान सड़कों पर हैं। दूसरी तरफ, सरकार वार्ता पर वार्ता कर रही है। उन्होंने कहा कि देश के किसान मांग कर रहे हैं कि इन कानूनों को वापस लिया जाए, लेकिन सरकार जबरदस्ती उसके फायदे गिना रही है। 

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा कि सभी कार्यकर्ता 8 दिसंबर को किसानों के भारत बंद का समर्थन करेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सभी राज्यों और जिलों के पार्टी कार्यकर्ताओं से किसानों के भारत बंद में सहयोग करने की अपील की है, क्योंकि यह लड़ाई सिर्फ किसानों की लड़ाई नहीं है, बल्कि यह हम सभी की लड़ाई है। अगर भाजपा के इन काले कानूनों से किसान प्रभावित होते हैं, तो पूरा देश प्रभावित होगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सिर्फ वार्ता कर रही सरकार
कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 10 दिनों से देश के अन्नदाता किसान सड़कों पर हैं। दूसरी तरफ, सरकार वार्ता पर वार्ता कर रही है। उन्होंने कहा कि देश के किसान मांग कर रहे हैं कि इन कानूनों को वापस लिया जाए, लेकिन सरकार जबरदस्ती उसके फायदे गिना रही है।

सरकार नहीं, किसानों को पता है नफा-नुकसान
कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि खेती किसान करते हैं और किसानों को पता है कि क्या फायदा व क्या नुकसान है। जिस तरह से सरकार का टालमटोल का रवैया है, उसके खिलाफ किसानों ने 8 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। यह लड़ाई देश की लड़ाई है, क्योंकि हमारा देश कृषि प्रधान देश है।