राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी से गुरूवार की सुबह दो लुटेरों ने कथित रूप से मोबाइल छीन लिया ओर फरार हो गए।

नई दिल्ली(New Delhi). राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी से गुरूवार की सुबह दो लुटेरों ने कथित रूप से मोबाइल छीन लिया ओर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब 6 बजे की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कनॉट प्लेस इलाके में सुबह साइकिल चला रहे थे, तभी बाइक सवार दो व्यक्ति आए और उनका एक पाउच छीनकर ले गए जिसमें एक ‘वन प्लस 6’ मोबाइल फोन और 200 रुपये थे। पुलिस ने बताया कि उन्होंने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बस से गिरने से एक युवक की मौत 
इस बीच एक अन्य घटना में बाराखंभा रोड पर एक बस से कथित रूप से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी पहचान रामबीर (50) के रूप में की गयी है। वह पालिका बाजार में सेल्समैन का काम करते थे।

[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]