पानी की टंकी पर चढ़कर 22 नवंबर को आत्मदाह की कोशिश के दौरान जख्मी हुए पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक की सोमवार को मौत हो गई

हैदराबाद: तेलंगाना में पानी की टंकी पर चढ़कर 22 नवंबर को आत्मदाह की कोशिश के दौरान जख्मी हुए पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक की सोमवार को मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि के नरसिंह (54) तबादला किए जाने के बाद से परेशान था और इसलिए उसने कथित रूप से आत्मदाह का कदम उठाया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

22 नवंबर को लगाई आग

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सहायक उपनिरीक्षक का यहां एक अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। नरसिंह 22 नवंबर को पानी की टंकी पर चढ़ गया था और अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया था। पुलिस के अन्य कर्मी उसे समझाने की कोशिश कर ही रहे थे कि उसने खुद को आग लगा ली थी।

दो पुलिस कर्मी किसी तरह उसके पास पहुंच गए और उन्होंने टंकी से पानी लेकर आग बुझाई और उसे अस्पताल ले गए।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)