जम्मू-कश्मीर के साम्बा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने की कोशिश कर रहे एक घुसपैठिए को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने मार गिराया

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के साम्बा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने की कोशिश कर रहे एक घुसपैठिए को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने मार गिराया। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश और कम दृश्यता के बीच एक घुसपैठिया भारत की सीमा की तरफ बढ़ रहा था जिसे साम्बा सेक्टर के मंगुचक क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा की रक्षा कर रहे बीएसएफ के जवानों ने देखा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जवानों ने चेतावनी देते हुए गोलियां चलाईं

उन्होंने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने चेतावनी देते हुए गोलियां चलाईं लेकिन घुसपैठिया आगे बढ़ता रहा जिसके बाद गोलीबारी के दौरान उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि शव जीरो लाइन पर पड़ा हुआ है और लगातार बारिश और धुंध की वजह से शव को कब्जे में नहीं लिया गया है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)