जम्मू-कश्मीर के भाजपा अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि राजनीतिक पार्टी की मुख्य जिम्मेदारी जनमत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुनाव लड़ना है और कांग्रेस ऐसा करने में असफल रही है।

जम्मू: भाजपा ने कांग्रेस का पंजीकरण रद्द करने की मांग करते हुए दावा किया कि विपक्षी पार्टी जम्मू-कश्मीर में होने वाले ब्लॉक विकास परिषद (बीडीसी) चुनाव का बहिष्कार कर देश में पाकिस्तान का एजेंडा आगे बढ़ा रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कांग्रेस की मान्यता रद्द करने की मांग

जम्मू-कश्मीर के भाजपा अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि राजनीतिक पार्टी की मुख्य जिम्मेदारी जनमत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुनाव लड़ना है, लेकिन कांग्रेस ऐसा करने में असफल रही। इसलिए चुनाव आयोग को कांग्रेस को इसकी मान्यता रद्द करने के लिए कदम उठाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘ कांग्रेस बीडीसी चुनाव का बहिष्कार कर कुछ नहीं बल्कि पाकिस्तान का एजेंडा आगे बढ़ा रही है। इसलिए लोकतंत्र की संस्थाओं को लगातार कमजोर करने की गतिविधि के लिए तत्काल कांग्रेस का पंजीकरण रद्द किया जाना चाहिए।’’

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)