दिल्ली (Delhi) में गुरुवार को येलो लाइन (Yellow line) पर ग्रीन पार्क और कुतुब मीनार के बीच यात्रियों को मेट्रो की सेवा नहीं मिलेगी। इस दौरान हौज खास, मालवीय नगर और साकेत स्टेशन बंद रहेंगे। DMRC ऑफिस ने मेंटेनेंस के काम के चलते यह फैसला लिया है। DMRC ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। 

नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Coronavirus) की के नए वेरिएंट ओमीक्रोन (Omicron) के चलते दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में 50 प्रतिशत क्षमता से सवारियां बैठाने के आदेश जारी किए गए हैं। मेट्रो का भी 50% क्षमता से संचालन हो रहा है। इस बीच गुरुवार को मेट्रो यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ी रहेंगी। गुरुवार को येलो लाइन (Yellow Line) पर ग्रीन पार्क और कुतुब मीनार (Green Park & Qutab Minar) के बीच मेट्रो की सेवाएं बंद रहेंगी। इस दौरान हौज खास, मालवीय नगर और साकेत स्टेशन बंद रहेंगे।

दरअसल दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने पूर्वनियोजित मेंटेनेंस के चलते गुरुवार को सेवाएं स्थगित करने का फैसला लिया है। DMRC ने बुधवार रात ट्वीट कर यह जानकारी दी। बता दें कि दिल्ली में यलो अलर्ट जारी होने के बाद मेट्रो 50 फीसदी क्षमता से चलाने के आदेश दिए गए हैं। इस वजह से बुधवार को मेट्रो स्टेशनों पर भारी भीड़ रही। लोगों को काफी देर तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। अब गुरुवार को तीन स्टेशन बंद रहने से यह समस्या और भी बढ़ जाएगी, क्योंकि इन तीन स्टेशनों के बीच बड़ी संख्या में यात्री रोजाना मेट्रो की सेवाएं लेते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिल्ली में येलो अलर्ट के बाद ये पाबंदियां
1-स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थान, कोचिंग संस्थान बंद।
2- स्पा, मल्टीप्लेक्स, बैंक्वेट हॉल, ऑडिटोरियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बंद।
3- मॉल में दुकानों को ऑड - ईवन आधार पर खोला जा रहा। 
4- दिल्ली मेट्रो, बसों का परिचालन 50 प्रतिशत क्षमता के साथ किया जा रहा। 
5- रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक का कर्फ्यू लगाया गया, जो पहले रात 11 बजे से था।
6- प्राइवेट ऑफिसों में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक 50 प्रतिशत क्षमता के साथ काम होगा।
7- रेस्त्रां 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक खुल रहे। 
8- बार 50 प्रतिशत क्षमता के साथ दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक खोलने की अनुमति।
9- होटल खुले हैं, लेकिन होटल के अंदर बैंक्वेट और कॉन्फ्रेंस हॉल बंद कर दिए गए हैं। 
10- धार्मिक स्थल खुले सकते हैं, लेकिन श्रद्धालुओं की एंट्री पर बैन।

यह भी पढ़ें
दिल्ली में लॉकडाउन की शुरुआत... जिम, सिनेमा और स्विमिंग पूल पूरी तरह बंद, जानें कहां क्या पाबंदियां लगाई गईं
भारत में अब तक 8 वैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी, इनके बारे में वह सब कुछ जो आपको जानना जरूरी है...