पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को बुधवार सुबह शहर के क्रालखुद थानाक्षेत्र में बाबरशाह पुल के नजदीक सीआरपीएफ बंकर के पास से एक पुराना हथगोला मिला। 

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी से बुधवार को एक ग्रेनेड बरामद किया गया जिसे बाद में निष्क्रिय कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि इसमें जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सीआरपीएफ बंकर के पास मिला गोला

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को बुधवार सुबह शहर के क्रालखुद थानाक्षेत्र में बाबरशाह पुल के नजदीक सीआरपीएफ बंकर के पास से एक पुराना हथगोला मिला। उन्होंने बताया कि बम निष्क्रिय दस्ता को मौके पर बुलाया गया।
हथगोला को किया गया निष्क्रिय

अधिकारी ने बताया कि बाद में हथगोले को बिना किसी नुकसान के रामबाग के बूंद इलाके में निष्क्रिय कर दिया गया।

(ये खबर पीटीआई/भाषा की है। हिन्दी एशियानेट न्यूज ने सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है।)

(प्रतिकात्मक फोटो)