पीएम मोदी की अपील के बाद देशभर में लोगों को जागरूक करने के लिए तिरंगा रैली निकाली जा रही हैं। इसके साथ-साथ घरों में भी तिरंगा लगाया जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं तिंरगा फहराने के क्या नियम है।

नई दिल्ली. 15 अगस्त को आजादी के 75वीं सालगिरह के मौके पर इस बार देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके साथ-साथ देश में हर हर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत लोगों से अपने-अपने घरों में झंडा फहराने की अपील प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की है। पीएम मोदी की अपील के बाद देशभर में लोगों को जागरूक करने के लिए तिरंगा रैली निकाली जा रही हैं। इसके साथ-साथ घरों में भी तिरंगा लगाया जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं तिंरगा फहराने के क्या नियम है। आइए हम बताते हैं आपको अपने घर में तिरंगा फहराने से पहले किन बातों का ध्यान रखा चाहिए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
  • जिस तिरंगे को लेकर आप अपने घर में लगा रहे हैं वह किसी भी तरह से फटा नहीं होना चाहिए।
  • तिरंगे को आप जिस डंडे में बांध रहे हैं वो एकदम सीधा होना चाहिए। 
  • अपने घर में झंडा लगाते समय उसके रंग का विशेष ध्यान रखें। झंडे में केसारिया रंग सबसे ऊपर होना चाहिए। 
  • झंडा एकदम से सीधा होना चाहिए वह झुकी स्थिति में नहीं होना चाहिए। 
  • तिरंगे में किसी भी तरह की कोई चीज नहीं लिखी होनी चाहिए। 
  • झंडे के साथ कोई दूसरा झंडा नहीं फहराएं। तिरंगे से ऊपर कोई भी ध्वज नहीं होना चाहिए। 
  • तिरंगे में किसी भी तरह के फूल या माला नहीं चढ़ाया जाना चाहिए। जिस डंडे में ध्वज लगा रहे हैं उसमें भी फूल नहीं लगा होना चाहिए। 
  • झंडा फहराने के बाद उसे सम्मान के साथ उतार कर समेटे। 
  • झंडा सड़कों या गलियों में पड़ा नहीं होना चाहिए। भूलकर भी झंडे को कचरे में नहीं फेंके। 
  • अगर कोई तिरंगा कट-फट गया हो तो उसे सम्मान के साथ निपटान करें।

देश भर में आयोजित हो रही हैं तिरंगा रैलियां
आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान हर घर तिरंगा की जागरूकता के लिए देशभर में रैलियां निकाली जा रही है। पीएम मोदी के अलावा राज्य के मुख्यमंत्रियों ने भी लोगों से घरों में तिरंगा फहराने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें-  9 साल के बेटे ने दी शहीद को मुखाग्नि: मां अंतिम यात्रा में भी करती रही दुलार, पति को देख बेहोश हुए पत्नी