नेहरिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी, राकेश कुमार को हराया है। कांग्रेस के उम्मीदवार विजय इंदर करन तीसरे स्थान पर रहे। 


शिमला: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की दो सीटों में से एक पर भाजपा ने अपना कब्जा कर लिया है और दूसरी सीट भी उसके हिस्से आना लगभग तय है। भाजपा प्रत्याशी विशाल नेहरिया ने 6,673 मतों के अंतर से मिली जीत के साथ धर्मशाला सीट अपने नाम कर ली है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भाजपा की रीना कश्यप रहीं आगे 

नेहरिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी, राकेश कुमार को हराया है। कांग्रेस के उम्मीदवार विजय इंदर करन तीसरे स्थान पर रहे। वहीं पच्छाद में भाजपा की रीना कश्यप अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के गंगू राम मुसाफिर से आगे चल रही हैं।

धर्मशाला और पच्छाद सीट पर उपचुनाव कराने इसलिए जरूरी हो गए थे क्योंकि मौजूदा विधायक भाजपा के सुरेश कश्यप और किशन कपूर मई में हुए लोकसभा चुनाव में जीत गए थे।