शादी के बाद, पत्नी को छोड़ कर दूसरी महिला के साथ रहने लगा था उसका पति। 

तेलंगाना: एक महिला ने अपने पति को अन्य महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया और फिर उसकी जमकर धुलाई की। पति दया की गुहार लगाता रहा लेकिन गुस्से में तमतमाई पत्नी किसी हाल में नहीं रूकने को तैयार नहीं हुई। घटना आंध्र प्रदेश के ईस्ट गोदावरी जिले की है। बताया जा रहा है कि पति शादी के कुछ समय बाद अपनी पत्नी को छोड़कर किसी अन्य महिला के साथ रहने लगा था। इससे परेशान पत्नी अपने रिश्तेदारों के साथ वहां पहुंच गई, जहां पति रहता था और फिर उसको खूब पीटा। पति को सबक सिखाने के बाद, महिला का गुस्सा दूसरी महिला पर भी निकला। उसने उसकी की खूब जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस पति को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred