पुलिस ने कहा कि हरधन स्थानीय बाजार में मछली बेचता था और संदेह है कि भारी कर्जे में होने के कारण दंपति ने आत्महत्या की।

हावड़ा. पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में 42 वर्षीय एक व्यक्ति और उसकी पत्नी के शव बृहस्पतिवार को पेड़ से लटके मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कर्ज में डूबे होने के कारण आत्महत्या का संदेह

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने अमता के बसंतपुर इलाके में हरधन कयाल और पत्नी नमिता के शव को घर के बाहर आम के पेड़ से लटकता पाया। पुलिस ने कहा कि हरधन स्थानीय बाजार में मछली बेचता था और संदेह है कि भारी कर्जे में होने के कारण दंपति ने आत्महत्या की।

अधिकारी ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।मृतक के दो बेटे हैं।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(प्रतिकात्मक फोटो)