केरल में नाव पलटने से बड़ा हादसा गुरुवार को हो गया। 

कोल्लम। केरल राज्य के कोल्लम में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। नाव पलटने से 16 लोग डूबने लगे। इस हादसे में 4 मछुआरों की मौत हो गई है। 12 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक नाव में 16 लोग सवार थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अझिकल तट की है घटना

यह घटना अझीकल समुद्र तट से करीब एक समुद्री मील की दूरी पर सुबह हुई। 16 मछुआरे नौका में सवार होकर मछली पकड़ने गए थे। हादसे के बाद मछली पकड़ने में इस्तेमाल होने वाली नौकाएं मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान चलाया। पुलिस ने कहा कि छह मछुआरे दुर्घटनाग्रस्त नाव से किसी तरह बच गए, जबकि घायल हुए 10 लोगों को करुणागपल्ली और अन्य क्षेत्रों के विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया, लेकिन चार की जान चली गई। उन्होंने कहा कि मृतक क्षेत्र के विभिन्न गांवों के रहने वाले थे. मछुआरों के अनुसार, जिस नाव में वे थे, वह अचानक आईं तेज लहरों के कारण पलट गई।

मृतकों के नाम

मृतकों की पहचान सुनील दत्त, सुदेवन, थंकप्पन और श्रीकुमार के रूप में हुई है, जो क्षेत्र के विभिन्न गांवों के रहने वाले थे।

बचाये गए लोगों को मामूली चोट

पुलिस ने बताया कि बचाए गए व्यक्तियों को केवल मामूली चोटें आईं है और उन्हें पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि भारतीय तटरक्षक दल, तटीय पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर तलाशी अभियान चलाया। 

मालूम हो कि इसी तरह का एक हादसा चक्रवाती तूफान ‘यास’ के कारण ओडिशा के जगतसिंहपुर में हुआ था, जहां एक नदी में नौका के पलट जाने के बाद जिला प्रशासन और एनडीआरएफ ने मिलकर 10 लोगों को बचा लिया था।