यह है राजकोट की कुख्यात डॉन सोनू डागर। सोमवार रात पुलिस ने उसे अपने तीन साथियों के साथ एक होटल में शराब पार्टी करते पकड़ा है। सोनी डांसर बनना चाहती थी, लेकिन जवान होते-होते क्राइम की दुनिया में उतर गई।

राजकोट, गुजरात. गुजरात की कुख्यात 'सोनू डॉन' आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गई। सोमवार रात पुलिस ने उसे ओढ़व इलाके के एक होटल में शराब पार्टी करते धर दबोचा। जब पुलिस पहुंची, तब वो अपने तीन साथियों के साथ शराब के नशे में झूमते मिली। उसके साथ पकड़े गए तीन में से दो बदमाश वांटेड हैं। गौतम पुना और शिवराज वींछिया पर अमरेली में अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोनू उर्फ ऊषा चंदूभाई डागर बचपन में एक अच्छी डांसर थी। वो आगे भी एक अच्छी डांसर बनना चाहती थी, लेकिन परिस्थितियां ऐसी बदलीं कि जवान होते ही वो जुर्म की दुनिया में कूद गई। इसके बाद तो जैसे उसके नाम से लोग खौफ खाने लगे। सोनू पर कई थानों में मारपीट, फायरिंग, जमीनों पर अवैध कब्जे, अतिक्रमण आदि के मामले दर्ज हैं। सोनू सोशल मीडिया के जरिये लोगों को धमकाती थी। वो अपने विवादास्पद बयानों के कारण भी कुख्यात रही है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि सोनू माही होटल के कमरा नम्बर 408 में रुकी हुई है। इसके बाद पुलिस ने वहां दबिश दी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सोनू ने इन तीन बदमाशों को क्यों बुलाया था। वे किस मिशन को अंजाम देने वाले थे।