कहते हैं कि गुजरात के गिर के शेर बिंदास होते हैं। यहां के शेरों के बारें में कहा जाता है कि उनके बगल से भीड़ भी गुजर जाए, तो वे अपनी ही मस्ती में रहते हैं। उन्हें शांत स्वभाव का माना जाता है। यही वजह है कि यहां के लोग भी इन शेरों से नहीं डरते। शेर रास्ते से गुजरते रहते हैं और लोग भी आते-जाते रहते हैं।

गिर, गुजरात. यहां के शेरों की मस्तमौला जिंदगी दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां के शेर बेहद शांत स्वभाव के माने जाते हैं। वे इंसानों से कोई खतरा महसूस नहीं करते। वहीं, इंसान भी शेरों से नहीं डरते। ऐसा लगता है कि शेर पालतू जानवर हों। यह तस्वीर यही दिखाती है। यह मामला गिर जिले के रामपुर गांव में रविवार दोपहर का है। इसका वीडियो वायरल हुआ है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक शेरनी ने कैसे गांव में घुसकर गाय का शिकार किया और गांववाले 30-40 फीट दूर खड़े-खड़े वीडियो बनाते रहे। न लोग शेरनी से डरे और न शेरनी को लोगों की मौजूदगी से कोई फर्क पड़ा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


गांव के सरपंच जगदीश भाई तलाविया ने मीडिया को बताया कि तीन शेर और एक शेरनी की टोली जंगल से भटकते हुए गांव में घुस आई थी। लोगों की चहल-पहल देखकर शेर जंगल में चले गए, लेकिन शेरनी नहीं गई।

शेरनी ने एक गाय का शिकार किया और वहीं बैठकर खाने लगी। इसके बाद गांववालों ने वन महकमे को सूचित किया। वन दस्ते ने शेरनी को जंगल में भगा दिया।