पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ की बृहस्पतिवार की शांतिनिकेतन यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराने का फैसला किया है। बनर्जी के इस फैसले को राज्य प्रशासन और राज भवन के बीच सुलह के संकेत के रूप में देखा जा सकता है।

कोलकाता. पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ की बृहस्पतिवार की शांतिनिकेतन यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराने का फैसला किया है। बनर्जी के इस फैसले को राज्य प्रशासन और राज भवन के बीच सुलह के संकेत के रूप में देखा जा सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

 राज्यपाल सचिवालय ने राज्य से किया था अनुरोध

राज्यपाल सचिवालय ने धनखड़ की यात्रा के लिए राज्य सरकार से एक हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था और पिछली बार से उलट इस बार इसकी स्वीकृति दे दी गई।

ममता सरकार ने दी स्वीकृति

राजभवन के एक अधिकारी ने कहा, “हमने एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शांतिनिकेतन जा रहे राज्यपाल की यात्रा के लिए एक हेलीकॉप्टर मांगा था। राज्य सरकार ने इसकी स्वीकृति दे दी है।”

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।) 

(फाइल फोटो)