दिल्ली में मां और बेटी के सनसनीखेज हत्याकांड का मामला सामने आया है। दोनों की लाशें सोमवार को मिलीं। मामला वसुंधरा एन्क्लेव एरिया का है।

दिल्ली. सोमवार सुबह का वक्त! दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव एरिया में मां और बेटी की हत्या का मामला सामने आते ही दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि मां और बेटी की चाकू से गोदकर निर्मम तरीके से हत्या की गई है। सोमवार को जब उनके यहां काम करने वाला शख्स पहुंचा, तब उसे घटना का पता चला। हत्या किस वक्त..किसने और क्यों की, अभी इसका पता नहीं चल पाया है। दोनों की पहचान सुमिता(मां) और स्मृता(बेटी) के रूप में हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


जान-पहचान वाले पर हत्या का शक

मां और बेटी वसुंधरा एन्क्लेव के मानसारा अपार्टमेंट में रहती थीं। यह एक पॉश इलाका है। सोमवार सुबह उनका घरेलू सहायक घर पहुंचा। उसने देखा कि मां-बेटी का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। उसने फौरन पड़ोसियों को बताया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मां ईवेंट मैनेजमेंट में काम करती थी। वहीं बेटी हॉस्पिटेलिटी सेक्टर में ट्रेनिंग ले रही थी। पुलिस को आशंका है कि इस हत्याकांड में एक से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं। पुलिस दोनों की कॉल डिटेल निकलवा रही है। इससे पता चलेगा कि उनकी आखिरी बार किससे बात हुई थी।