गुजारात में एक हैरान कर देने वाला मामला आया है। जहां एक मां अपनी 12 साल की बेटी का तीन लोगों से बार-बार बलात्कार करवा रही थी। पति को बेहोशी की दवा खिलाकर इस घिनौनी घटना को अंजाम देती थी।

भावनगर. देश में रोज कहीं ना कहीं से रेप जैसी शर्मनाक खबरें सामने आ रहीं हैं। लेकिन गुजारात से एक हैरान कर देने वाला मामला आया है। जहां एक 12 साल की बच्ची से बार-बार रेप किया जा रहा था। इस दरिंदगी में पीड़ित की मां आरोपियों का साथ देती थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मां दरिंदगी में हैवानों का देती थी साथ
दरअसल, कलयुगी मां का हैरान कर देने वाला यह मामला शनिवार को भावनगर में सामने आया है। जहां इस मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। हालांकि बच्ची मां अभी फरार चल रही है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।

आरोपियों ने कबूला अपना गुनाह
मामले में कार्रवाई करते हुए एक पुलिस अफसर ने बताया, पीड़िता के पिता हमारे पास शिकायत लेकर आए थे। इसके बाद हमने बच्ची को भावनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने भी अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

पिता को बेहोश कर बेटी से करते थे रेप
पीड़िता ने अपनी आपबीती बताते-बताते रोने लगी। बच्ची ने कहा-इन सब मैं मेरी मां भी उनका साथ देती थी। वह लोग मेरे पिता को खाने में बेहोशी की दवा मिलाकर खिला देते थे। उनके बेहोश होते ही वह मेरे साथ बलात्कार करने लगते थे। ऐसा उन्होंने मेरे साथ कई बार किया।