उत्तराखंड में एक मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जिसने भी इसके बारे में सुना और देखा उसको दुख हुआ। यहां एक नाले में एक नवजात का शव मिला।

नैनीताल. उत्तराखंड में एक मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जिसने भी इसके बारे में सुना और देखा उसको दुख हुआ। यहां एक नाले में एक नवजात का शव मिला। जो जिलीवरी के तुरंत बाद फेंका गया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मासूम की कई जगह से कट चुकी थीं नसें...
दरअसल, शर्मनाक घटना नैनीताल के रामनगर में मंगलवार दोपहर सामने आई है। जैसे ही राहगीरों की नजर नाले में पड़ी तो देखा कि कुछ कुत्ते मासूम के शव को नोच-नोचकर खा रहे थे। इसके बाद उन्होंने सूचित कर पुलिस को मौके पर बुलाया। जब नवजात को बाहर निकाला तो उसकी बहुत बुरी हालत थी। कई जगह से उसकी नस कट चुकी थीं।

ऐसी कैसी मां जन्म के बाद नवजात को फेंका
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जहां जांच में पुलिस को पता चला है कि बेटे को मां ने घर पर ही जन्म दिया था। लेकिन उसने नवजात को नाले में किस वजह से फेंका यह अभी पता नहीं चल सका है। महिला एसआई सिमरन कहा कि इस तरह से नवजातों का सड़कों पर मिलना गंभीर विषय है। इसकी जांच की जाएगी।