राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एयर इंडिया की उड़ान से यहां पहुंचने के तुरंत बाद एक व्यक्ति को जम्मू कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हिरासत में ले लिया। जिसके बाद पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाने ले गई।

श्रीनगर. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एयर इंडिया की उड़ान से यहां पहुंचने के तुरंत बाद एक व्यक्ति को जम्मू कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हिरासत में ले लिया। जिसके बाद पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाने ले गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शहर के हब्बाकदल इलाके का रहने वाला है आरोपी 

अधिकारियों ने बताया कि हिरासत में लिये गए व्यक्ति की पहचान मुदस्सर अहमद तेली के तौर पर की गयी है और वह शहर के हब्बाकदल इलाके का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि उसपर आरोप है कि वह जब कश्मीर से दूर था, तब उसने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी। जिसके बाद उसे हवाई अड्डे पर टर्मिनल बिल्डिंग से गिरफ्तार किया गया और पूछताछ के लिए पुलिस थाने ले जाया गया।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है )

(प्रतिकात्मक फोटो)