डियन आर्मी के जवान माइनस तापमान में भी सीमा पर खड़े होकर देश की रक्षा करने के लिए डटे हुए हं। कड़ाके की ठंड और बर्फबारी भी उनका हौंसला नहीं डिगा पा रही है। वह वतन की रखवाली के साथ-साथ आम लोगों की मदद करने में पीछे नहीं हटते हैं। इसी बीच भारतीय सेना को सैल्यूट करने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है।

जम्मू-कश्मीर. पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के कारण आम लोगों की मुशकिलें बढ़ गई हैं। लेकिन इंडियन आर्मी के जवान माइनस तापमान में भी सीमा पर खड़े होकर देश की रक्षा करने के लिए डटे हुए हं। कड़ाके की ठंड और बर्फबारी भी उनका हौंसला नहीं डिगा पा रही है। वह वतन की रखवाली के साथ-साथ आम लोगों की मदद करने में पीछे नहीं हटते हैं। इसी बीच भारतीय सेना को सैल्यूट करने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बर्फबारी के दौरान सैनिकों ने एक गर्भवती महिला को 6 किलोमीटर पैदल ही चलकर अस्‍पताल पहुंचाया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हर कोई कर रहा इनको सैल्यूट
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा इस वीड‍ियो को न्यूज एजेंसी एएनआई ने शेयर किया है। जहां नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घग्गर हिल गांव में रहने वाली एक महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। शनिवार को जैसे ही जवानों को महिला की तबीयत के बारे में पता चला तो वह तत्काल महिला के घर पहुंचे। जिसके बाद जवानों ने मह‍िला को पैदल ही अस्‍पताल ले जाने का फैसला किया।

मुश्किल घड़ी में जवानों के कदम नहीं डगमगाए
इस वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि सेना के जवान किस तरह गर्भवती महिला को अपने कंधे पर लेकर अस्‍पताल ले जा रहे हैं। इस दौरान भारी बर्फबारी हो रही थी, लेकिन इसके बाद भी जवानों का जज्‍बा एक बार भी नहीं डगमयाया। वह पूरे उत्साह के साथ महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे और समय रहते उसे भर्ती कराया। भारतीय जवानों के जज्‍बे की तारीफ हर कोई कर रहा है। वहीं पीड़ित महिला के परिजनों ने जवानों को धन्यवाद दिया।

Scroll to load tweet…