महिला अपनी बहन के बच्चों के साथ रह रही थी क्योंकि उसके अपने बच्चे नहीं थे। उसके पति का 10 साल पहले देहांत हो गया था।                                                                      

तिरुवनंतपुरम. केरल महिला आयोग ने 70 साल की वृद्धा की संपत्तियां और सोने के जवाहरात बेचकर रुपये हथियाने के बाद उसे एक वृद्धाश्रम में छोड़ने वाले उसके रिश्तेदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने का शनिवार को फैसला किया। आयोग ने कहा कि वह पलक्कड़ निवासी 70 वर्षीय महिला को कानूनी सहायता मुहैया कराएगा ताकि उसकी बहन के बच्चों द्वारा उससे ली गई संपत्ति वापस करायी जा सकें।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिला के पति की 10 साल पहले हुई थी मौत 
आयोग ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा, ‘‘यह मालूम चला कि महिला के रिश्तेदारों ने उसके सभी आभूषण लेने के बाद उसे कोल्लम के एक वृद्धाश्रम में छोड़ दिया। हमें यह भी पता चला कि उन्होंने उसकी संपत्तियां बेच दी।’’आयोग ने यह भी बताया कि महिला अपनी बहन के बच्चों के साथ रह रही थी क्योंकि उसके अपने बच्चे नहीं थे। उसके पति का 10 साल पहले देहांत हो गया था।

आयोग की सदस्य एम एस तारा ने विज्ञप्ति में बताया कि आयोग जल्द ही वृद्धाश्रम में महिला से मिलेगा और उसका बयान दर्ज करेगा तथा उन रिश्तेदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करेगा।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)