आखिरकार हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी ने भाजपा ज्वाइन कर ही ली। कुछ महीने पहले कांग्रेस की ओर से दावा किया गया था कि सपना ने कांग्रेस ज्वाइन की है। हालांकि सपना ने इसे खारिज कर दिया था। 

नई दिल्ली। हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी ने भाजपा के बैनर तले अपनी राजनीतिक पारी की शुरूआत कर दी है। रविवार को दिल्ली में सपना चौधरी बीजेपी में आधिकारिक तौर पर शामिल हो गईं। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सपना को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान मनोज तिवारी, हर्षवर्धन सिंह सहित कई सीनियर नेता मौजूद रहे। दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में बीजेपी के सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में सपना चौधरी बीजेपी की सदस्य बनीं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

याद रहे कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर विवाद हुआ था। प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं के साथ उनकी तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हुई थी। हालांकि सपना चौधरी ने इसे खारिज कर दिया था।


इसके बाद लोकसभा चुनाव के दौरान सपना चौधरी दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ नजर आई थीं। उन्होंने लोकसभा चुनाव में बीजेपी के लिए प्रचार भी किया था।