राजधानी दिल्ली से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक कलयुगी बेटे ने अपने ही माता-पिता, बहन और दादी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद आरोपी खून से सने लाशों के बैठ रहा।

दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली से श्रद्धा वॉकर हत्याकांड के बाद अब एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक घर से परिवार के चार लोगों की शव मिले हैं। शुरूआती जांच में सामने आया है कि बेटे ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। पहले उसने अपने माता-पिता को चाकू मारे, इसके बाद छोटी बहन और दादी को चाकू गोदकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इस घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस ने हत्या करने वाले बेटे को किया गिरफ्तार
दरअसल, यह शॉकिंग वारदात दिल्ली के साउथ वेस्ट जिले के पालम इलाके की है। जहां सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मंगलवार रात करीब दस बजे एक परिवार के चार शव बरामद किए। वहीं पुलिस ने इस मामले में मृतक परिवार के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। जिस पर मर्डरके आरोप लगे हैं। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है। लेकिन एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

इस वजह से बेटे ने अपने पूरे परिवार को किया खत्म
पुलिस ने शुरूआती जांच के दौरान बताया कि आरोपी बेटे का नाम केशव (25) को नशे की लत है, वह शराब पीने का आदि है। घरवालों से आए दिन पैसे की डिमांड करता था। जिसके चलते उसका विवाद भी होता। बेटे की आदत से घरवाले चिंतित रहते थे। कुछ दिन पहले ही उसे नशा मुक्ति केंद्र भेजा था, लेकिन वो वापस आ गया। जिसकी वजह से उसका नशा करना नहीं छूट पाया। मंगलवार रात भी इसी सिलसिले में उसका झगड़ा हुआ था। इसेक बाद गुस्से में आकर उसने अपने पूरे परिवार को बेरहमी से हत्या कर खत्म कर दिया।

बेहद दर्दनाक था कमरे का नजारा...लाश के बीच बैठा था बेटा
पुलिस ने मृतकों की पहचान-पिता दिनेश (50), मां दर्शना, बहन उर्वशी और दादी दीवानो देवी (75) के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि रात करीब दस बजे परिवार के चिल्लाने की आवज सुनकर पड़ोसियों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। फिर पुलिस घर में पहुंची तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गई। क्योंकि चारों तरफ खून बिखरा हुआ था और चारों लोग लहूलुहान हालत में पड़े हुए थे। हैरान की बात यह थी क आरोपी हत्या करने के बाद भागा नहीं था। वह शव के पास बैठ था। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन पहुंचते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें-प्यार का पागलपन: बॉयफ्रेंड ने खुद को आग लगाकर गर्लफ्रेंड को लगाया गले, तड़प-तड़पकर मौत

यह भी पढ़ें-आफताब से ज्यादा सनकी BF गिरफ्तार: गर्लफ्रेंड की एक झटके में काट दी गर्दन, लाश के पास बैठ बनाया खतरनाक Video