हिमाचल के एक टीचर की लाइफ ऐसा एक चमत्कार 19 साल बाद हुआ जिसका उनको कोई अंदाजा नहीं था। अचानक उनकी आवाज लौट आई है। वह फिर से 19 वर्ष बाद बोल सकते हैं।

पांवटा साहिब (हिमाचल). कभी-कभी हम आपकी जिंदगी में ऐसा अचानक चमत्कार हो जाता है। जिसके बारे हम कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। ऐसा ही एक चमत्कार हिमाचल के एक शख्स की लाइफ में 19 साल बाद हुआ जिसका उनको कोई अंदाजा नहीं था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

19 साल बाद हुआ ये चमत्कार
दरअसल, हम बात कर रहे हैं पांवटा साहिब क्षेत्र के गोपाल चंद टोकियो के बारे में जो पेशे से एक स्कूल मे भाषा अध्यापक हैं। शिक्षक की 19 साल पहले अचानक आवाज चली गई थी। जिसका उन्होंने कई अस्पताल में जाकर इलाज भी कराया। जहां डॉक्टरों ने कहा आपको ऐसे कोई बीमारी नहीं है जिसका इलाज हम कर सकें। कहीं उनको कोई फायदा नहीं हुआ और वह बोल नहीं पाए। लेकिन अब 19 साल बाद उनकी आवाज वापस लौट आई है। वह बहुत खुश हैं, वह कह रहे हैं मेरी जिंदगी यह कोई चमत्कार ही है।

बच्चों को ब्लैक बोर्ड पर लिखकर पढ़ाते थे
बता दें कि आवाज खोने के बाद से गोपाल चंद पिछले कई सालों से बच्चों को ब्लैक बोर्ड व कागज पर लिखकर बच्चों को पढ़ा रहे थे। लेकिन वह निराश ना होकर अपनी जिम्मदारी को बाखूबी समझते हुए कमजोरी को ना याद करके पूरी ईमानदारी से मेहनत के साथ अपने कार्य को पूरा करते थे।

टीचर ने कहा-यह सब ईश्वरीय कृपा से हुआ
जैसे ही गोपल पहले बार बोले तो उनको अपने आप पर यकीन नहीं हुआ कि यह मेरी आवाज है। जब वह बोलने लगे तो उनकी आवाज सुनकर हर कोई हैरान है। टीचर का कहना है कि ऐसे अचानक आवाज का लौटना किसी चमत्कार से कम नहीं है। उन्होंने कहा यह सब ईश्वरीय कृपा से हुआ है। क्योंकि इतने इलाज के बाज जो नहीं हुआ वो अब कैसे हो गया।