मध्य प्रदेश के रीवा जिले के अतरैला थाना इलाके में एक रेप पीड़िता किशोरी ने शनिवार को केरोसिन डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। इस सनसनीखेज घटना के तत्काल बाद परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे।

रीवा. मध्य प्रदेश के रीवा जिले के अतरैला थाना इलाके में एक रेप पीड़िता किशोरी ने शनिवार को केरोसिन डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। इस सनसनीखेज घटना के तत्काल बाद परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में किशोरी के भर्ती होने के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची। वहीं पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना अतरैला थाना क्षेत्र की है। यहां रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी के साथ यह घटना हुई है। घटना के समय परिजन रिश्तेदारी में गए थे और बड़ी बहन बकरियां चराने गई थी। शाम करीब 4 बजे गांव का ही एक नाबालिक उसके घर में घुस आया और पीड़िता को अकेला पाकर उसके साथ बलात्कार किया। इस बात से दुःखी किशोरी ने नाबालिग के सामने ही अपने ऊपर केरोसिन डाला और आग लगा ली।

आत्मदाह के इस प्रयास में किशोरी के पूरे शरीर पर आग की लपटें जलने लगीं। यह देख कर नाबालिक के होश उड़ गए। उसने घर में ही मौजूद गद्दे से किसी तरह आग बुझाई लेकिन तब तक उसका पूरा शरीर झुलस चुका था। इसके बाद नाबालिक आरोपी मौके से फरार हो गया और पीड़िता जली अवस्था में घर के अंदर ही पड़ी रही। शाम को जब परिजन वापस आए तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। तब परिजन पीड़िता को उपचार के लिए जवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। मामले को लेकर पुलिस की टीम ने जांच शुरू कर दी है तथा अपचारी की गिरफ्तारी भी कर ली गई है जिसे न्यायालय में पेश किया गया।