हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार देर रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। एक हादसा मंडी जिले के सुंदरनगर में हुआ। जबकि दूसरा मनाली के वाहंग में। मंडी में एक कार रेलिंग तोड़कर खाई में जा गिरी। जबकि मनाली में कार टिप्पर से जा टकराई। 

मंडी/मनाली. हिमाचल प्रदेश में दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। एक हादसा शुक्रवार रात मंडी जिले के सुंदरनगर में हुआ। यहां एक कार बीबीएमबी जलाशय की रेलिंग तोड़कर 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। बताते हैं कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। इससे कार चालक स्टीयरिंग पर काबू नहीं रख सका। कार शीशमहल से सुंदरनगर की तरफ आ रही थी। हादसे में कार सवार बुरी तरह घायल हो गया था। उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान 31 वर्षीय पुष्पराज के रूप में हुई वो गलू रिवालसर तहसील बल्ह गांव का रहने वाला था। मृतक की 4 साल पहले ही शादी हुई थी। उसकी 3 साल का एक बेटा है। वो अपने मां-बाप की इकलौती संतान था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


दूसरा हादसा: टिप्पर से भिड़ी कार
यह हादसा मनाली के वाहंग में हुआ। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार कार ने पीछे से टिप्पर को टक्कर मार दी थी। हादसे में शिमला निवासी रजत शर्मा की मौत हो गई। वहीं गाड़ी चला रहे वासु शर्मा घायल हो गए।

राजस्थान के दौसा में
दौसा में कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को बारात से भरी बस के पलट जाने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हुए हैं। हादसे में जान गंवानी वाली महिला की पहचान सना खान के रूप में हुई। बस गाजियाबाद से दौसा के रास्ते कोटपूतली जा रही थी। हादसे की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी सुगन सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।