जम्मू-कश्मीर में सीज फायरिंग का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तान ने एक बार फिर गोलबारी की। कुछ आतंकवादी भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन भारतीय सैनिकों ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। इस लड़ाई में दो भारतीय जवान शहीद हो गए।

होशियारपुर, पंजाब. पाकिस्तान ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर में सीज फायरिंग का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। मामला सुंदरबनी और गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा से जुड़ा है। कुछ आतंकवादी यहां से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि भारतीय जवानों ने उनकी इस हरकत पर पानी फेर दिया। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में दो भारतीय जवान शहीद हो गए। इनमें सुखविंदर सिंह और सीजे गणपति शामिल हैं। जवाबी कार्रवाई में दो पाकिस्तानी सैनिक और तीन घुसपैठिये मारे गए। वहीं चार अन्य सैनिक घायल हो गए। भारतीय जवानों ने पाकिस्तान की कई चौकियां तबाह कर दीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सुखविंदर सिंह होशियारपुर के फतेहपुर गांव के रहने वाले थे। वे अप्रैल 2017 को 18 जेजे राइफल में भर्ती हुए थे। वे राजौरी बार्डर पर तैनात थे। सुखविंदर की शहादत की खबर से पूरे गांव में दुख का माहौल है। इस गमगीन माहौल के बीच उनके परिजनों को अपने बेटे पर गर्व है।