नोएडा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला ने अपने पति से विवाद के बाद 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। 

नोएडा (दिल्ली). आज कल लोग जरा-जरा सी बात पर दुखी होकर मौत को गले लगा लेते हैं। ऐसी एक दिल दहला देने वाली घटना नोएडा से सामने आई है। जहां एक महिला ने अपने पति से विवाद के बाद 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दो बच्चों का भी नहीं आया ख्याल और चली गई मरने
दरअसल, यह दर्दनाक घटना मंगलवार नोएडा के सेक्टर-74 की सुपरटेक केप टाउन सोसाइटी में हुई। यहां पेप्सीको कंपनी में मैनेजर के पद पर नौकरी करन वाले प्रमोद बिष्ट अपनी पत्नी गीता और दो बच्चों के साथ रहते है। जहां पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने आत्महत्या कर ली।

पति को पता ही नहीं चला कब पत्नी ने लगा दी छलांग
जानकारी के मुताबिक, रात करीब 10 बजे प्रमोद अपने परिवार के साथ मिलकर खाना खा रहे थे। अचानक उनकी पत्नी खाना की थाली छोड़कर चली गई और अगले ही पल उसने बॉलकनी में जाकर छलांग लगा दी। पति और उसके दो बच्चों को इसका पता भी नहीं चला। लेकिन कुछ देर बाद जब नीचे सोसाइटी में हडकंप मचा तो तब जाकर उनका इसका पता चला।