पंजाबी गानों के लिए मशहूर गायक अमरप्रीत ढिल्लो यानि एपी ढिल्लो (AP dhillon) को यूएस टूर के दौरान घायल होने के कारण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इसकी जानकारी खुद सिंगर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। इसके चलते उनके वहां होने वाले शो की डेट आगे बढ़ा दी गई है।

अमृतसर(amritsar). भारतीय मूल के इंडो कैनेडियन सिंगर अमरप्रीत सिंह ढिल्लो जिन्हे आप एपी ढिल्लो (AP dhillon) के नाम से जानते है। वो मंगलवार के दिन अपने यूएस दौरे के समय चोटिल होने के कारण हॉस्पिटल में भर्ती है। इसकी जानकारी खुद सिंगर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक फोटो शेयर करते हुए दी है। हालाकि किन कारणों से उनको चोटे आई है इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। पर गायक ने अपनी कंडीशन में सुधार की जानकारी देते हुए अपने फैंस को राहत की सांस दी है। बॉलीवुड में एक्ट्रेस रंभा की खबरें ने जहां फैंस को परेशान किया था वहीं उसी दिन ब्राउन मुंडे और एक्सूजेस जैसे हिट गाने देने वाले गायक की चोट की खबरों ने प्रशंसकों की चिंता बढ़ा दी थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कैलीफोर्निया में होने वाले शो की तारीखें बढ़ी आगे
जानकारी में सामने आया है कि AP dhillon इन दिनों अपनी वर्ल्ड टूर की यात्रा पर है। जहां उनका शेड्यूल 8 अक्टूंबर से 4 नवंबर तक का है। इस दौरान वे कैलीफोर्नियों के LA (लॉस एंजेलिस) और सैन फ्रांसिस्कों (SF) में अपने शो परफॉर्म करने वाले थे लेकिन अब उनकी चोट के चलते इनकी तारीख आगे बढ़ा दी गई है। इसकी आगे की तारीखों की जानकारी सिंगर ने खुद अपने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। उन्होंने बताया कि 1 व 2 नवंबर को होने वाले सैन फ्रांसिस्को के शो की तारीख अब 13 व 14 दिसंबर की रखी गई है। वहीं LA में होने वाला कार्यक्रम 11 दिसंबर के दिन किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस से कहा कि पुराने टिकट संभाल के रखे क्योंकि वो टिकट तब तक मान्य(valid)रहेंगे जब तक की शो नहीं हो जाता है।

सोशल मीडिया में डाला भावुक पोस्ट
सिंगर ने अपनी चोट के चलते सोशल मीडिया में एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि मेरे कैलीफोर्नियां के सभी फैंस के लिए... यह बताते हुए मेरा दिल दुख रहा है कि मेरे SF और LA में होने वाले शो आगे बढ़ा दिए गए है। जो कि मेरे अचानक चोटिल होने के कारण किया गया है। मैं अभी अच्छा कर रहा हूं और रिकवर हो रहा हूं। हालाकि मैं अभी इस स्थिति में नहीं हूं कि शो परफॉर्म कर सकू। मै बड़ी बेसब्री से आप लोगों से मिलने का इंतजार कर रहा हूं। और आपको जो असुविधा हुई उसके लिए दिल से माफी मागता हूं। मैं आपसे कुछ वीक बाद फिर से मुलाकात करूंगा, तब तक अपने टिकट संभाल कर रखिए यह अगली तय होने वाले शो की डेट तक वैलिड है। 

यह भी पढ़े- धमकियों के बाद सलमान खान को मिली Y+ सुरक्षा, अक्षय कुमार, अनुपम खेर की सिक्योरिटी भी बढ़ाई गई