शादी के 2 साल बाद भी प्रेमिका ने प्रेमी को नहीं छोड़ा। प्रेमी हर हाल में प्रेमिका से पीछा छुड़ाना चाहता था। लेकिन जब कुछ समझ नहीं आया, तो उसने मर्डर की साजिश रच डाली। यहा मामला श्री मुक्तसर साहिब का है। 

श्री मुक्तसर साहिब, पंजाब. प्रेमिका की जिद उसकी जिंदगी पर भारी पड़ गई। प्रेमी ने तंग आकर उसका मर्डर कर दिया। प्रेमिका बुधवार रात को अचानक घर से गायब हो गई थी। लेकिन रविवार को इस मामले का खुलासा हो गया। यह मर्डर किसी और ने नहीं, उसके प्रेमी ने ही किया था। प्रेमिका अकसर उसके घर पहुंच जाती थी। प्रेमी की दो साल पहले शादी हो चुकी थी, फिर भी प्रेमिका उस पर संबंध बनाए रखने का दवाब बनाती थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


तीन साल चल पाई प्रेम कहानी...
एसएसपी राजबचन सिंह ने बताया कि आरोपी जगमीत सिंह उर्फ गोरी गांव महराज का रहने वाला है। वो और मृतका मनप्रीत कौर उर्फ मन्नू के बीच पिछले तीन वर्षों से प्रेम संबंध थे। दो साल पहले गोरी की शादी हो गई। इसके बाद उसने प्रेमिका से पीछा छुड़ाने की कोशिश की। लेकिन प्रेमिका इसके लिए राजी नहीं हुई। वो संबंध बनाए रखने का दवाब बना रही थी। प्रेमिका अकसर प्रेमी के घर पहुंच जाती थी। हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि गोरी को शक था कि मन्नू के किसी और से भी संबंध हैं। करीब महीनेभर पहले गांव में पंचायत बैठाई गई थी। इसमें दोनों पक्षों के बीच राजीनामा हो गया था। इसके बाद दोनों अलग-अलग हो गए थे। लेकिन कुछ दिनों बाद मनप्रीत फिर से गोरी पर दवाब डालने लगी। उसने अपने परिजनों की बात भी नहीं मानी।

इस तरह पीछा छुड़वाया...
प्रेमी ने बुधवार शाम करीब 7 बजे प्रेमिका को कॉल करके बाहर बुलाया था। दोनों घर से दूर सुनसना जगह पर पहुंचे। यहां आरोपी ने प्रेमिका की तेजधार वाले हथियार से हत्या कर दी। इसके बाद लाश दूर फेंक दी। उसने सबूत मिटाने प्रेमिका के कपड़े जला दिए। हथियार दूर फेंक दिए। पुलिस ने जब उसे गिरफ्तार किया, तब उसके कड़े पर खून के धब्बे थे। पुलिस ने जब सख्ती दिखाई, तो उसने जुर्म कबूल कर दिया। बताते हैं कि 22 वर्षीय मनप्रीत ने 12वीं के बाद कम्यूटर कोर्स किया था।