हर माता-पिता अपने बच्चे की शादी को लेकर कई सपने संजोते हैं। ऐसा ही एक सपना पंजाब के फिरोजपुर में रहने वाले एक लड़के के माता-पिता ने भी देखा था। लेकिन किसी को नहीं मालूम था कि वे दुल्हन नहीं, घर में हंगामा लेकर आ रहे हैं।

फिरोजपुर, पंजाब. सुहागरात पर दुल्हन के हंगामे से जुड़ी यह चौंकाने वाली घटना 'उड़ता पंजाब' की एक बानगी है। पंजाब में नशा किस तरह लोगों की नसों में उतर चुका है, यह मामला यही बताता है। एक लड़के ने अपनी शादी को लेकर कई सपने देखे थे। उसके माता-पिता भी एक अच्छी बहू चाहते थे। लेकिन सुहागरात पर ही दुल्हन ने जो हंगामा किया कि सबके हाथ-पांव फूल गए। जैसे ही दूल्हे ने दुल्हन का घूंघट उठाया, वो जोर-जोर से चिल्लाने लगी। उसने चूड़े उतारकर फेंक दिए। वो पंजाबी में कहने लगी-मैनू चिट्टा चाहिंदा चाहिंदा। यानी मुझे चिट्टा(नशा) चाहिए। यह सुनकर दूल्हा डर गया और कमरे से बाहर भाग निकला। दुल्हन की हालत देखकर सास-ससुर भी घबरा गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2 साल से कर रही थी नशा...
गुरुवार को जब सास-ससुर दुल्हन को लेकर नशा मुक्ति केंद्र पहुंचे, तब मालूम चला कि वो पिछले 2 साल से नशा कर रही है। दूल्हे ने बताया कि उसे नहीं मालूम था कि उसकी दुल्हन नशे की आदी है। शादी तक तो सबकुछ ठीकठाक रहा, लेकिन सुहागरात पर उसे दुल्हन को नशे की लत लगी। इसके बाद उसने हंगामा कर दिया। वो तड़पने लगी। उसके हाथ-पैर ऐंठने लगे। वो जोर-जोर से चिल्लाने लगी। हालांकि डॉक्टरों ने दूल्हे को भरोसा दिलाया है कि वे दुल्हन को नशे की लत से उबार लेंगे। दूल्हे ने डॉक्टर से बोला था कि वे यह लिखकर दे दें कि दुल्हन नशे की आदी है, ताकि वो यह रिश्ता तोड़ सकें। लेकिन डॉक्टर ने उसे समझाया और शादी तोड़ने से रोक लिया। उल्लेखनीय है कि पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में लोगों को नशे की लत लगती जा रही है। हालांकि सभी सरकारें ड्रग्स माफिया की कमर तोड़ने लगातार कार्रवाई कर रही हैं।