पंजाब के जगराओं में रिश्ते को कलंकित करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक युवक अपनी ही बहन का शारीरिक शोषण कर रहा था। इसका खुलासा तब हुआ, जब लड़की को गर्भ ठहर गया।

जगराओं, पंजाब. यहां रिश्ते को कलंकित करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। एक युवक अपनी ही बहन का शारीरिक शोषण कर रहा था। यह चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ, जब लड़की गर्भवती हुई। मां को कुछ शंका हुई, तो उसने बेटी से पूछा। इसके बाद लड़की ने रोते-डरते हुए सारी कहानी बयां कर दी। आरोपी लड़की के ताऊ का बेटा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


अश्लील वीडियो और फोटो खींचकर दिखाया डर..
एसआई जसप्रीत ने बताया कि लड़की 9th तक पढ़ी है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी अकसर उसे घर में अकेली पाकर घुस आता था। उसने अश्लील वीडियो और फोटो भी खींच लिए थे। जब वो भाई को ऐसा करने से रोकती, तो वो उसे डराता-धमकाता। यह सिलसिला लंबे समय से चला आ रहा था। जब वो गर्भवती हुई, तो मां को कुछ शक हुआ। पूछने पर उसने मां को सबकुछ बता दिया। बेटी की बात सुनकर मां को गहरा धक्का पहुंचा। वो उसे लेकर हठूर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

2018 में पहली बार किया था रेप..
शिकायत में बताया गया कि आरोपी महकदीप सिंह उर्फ मनी सोढीवाल गांव में रहता है। इसी गांव में उसकी चचेरी बहन रहती है। पीड़िता तीन बहनें हैं। यह बात 16 दिसंबर, 2018 की है। उस दिन पीड़िता घर में अकेली थी। इसी दौरान किसी काम से मनी वहां पहुंचा। पीड़िता को अकेली देखकर उसकी नीयत खराब हो गई। उसने बहला-फुसलाकर बहन से संबंध बना लिए। इसके बाद यह सिलसिला चलता रहा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।