पंजाब के होशियारपुर में 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। इस मौत के पीछे सास और उसके देवर की भूमिका सामने आई है। 

होशियारपुर, पंजाब. यह कहानी एक ऐसी महिला की है, जो एक पल भी अपनी ससुराल में चैन की सांस नहीं ले सकी। आरोप है कि उसे शादी के बाद से ही परेशान किया जाता था। उसका जीना दूभर हो गया था। दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित किया जाता था। आखिरकार उसकी जान ले ली गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


सास और देवर पर लगा आरोप...
यह घटना मुकेरियां इलाके की है। यहां रहने वाली 35 वर्षीय सरबजीत कौर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को सास, देवर और देवरानी ने सोमवार रात कोई जहरीली चीज खिला दी। इसके बाद उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी। उसे हॉस्पिटल ले जा गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

5 साल पहले हुई थी शादी..
परिजनों ने बताया कि सरबजीत कौर की शादी वर्ष 2005 में विकास के संग हुई थी। उन्होंने शादी में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। सबकुछ सामान दिया था। अच्छे से शादी की थी। इसके बाद बावजूद उसे लगातार परेशान किया जा रहा था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मृतका की सास, देवर और देवरानी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।