मोबाइल पर कोई गेम खेलते-खेलते 20 साल की एक छात्रा इतनी डिप्रेशन में आई कि उसने अपनी जीवनलीला खत्म कर ली। घटना रविवार को सामने आई।

चंडीगढ़. यहां सेक्टर 19 में किराये से रहने वाली फैशन डिजाइनिंग की छात्रा का चौंकाने वाला सुसाइड मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्रा मोबाइल पर कोई गेम खेलती थी। इसी के चलते वो डिप्रेशन का शिकार हो गई। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह गेम कहीं 'ब्लू व्हेल गेम' तो नहीं था। घटना शनिवार रात 12 बजे के बाद हुई। मृतका अश्मिता 2 महीने पहले ही यहां किराये पर रहने आई थी। वो सेक्टर-8 स्थित एक प्राइवेट इंस्टीट्यूट से कोर्स कर रही थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


फोन न उठाने पर रविवार सुबह घर पहुंचीं सहेलियों ने देखा फंदे पर लटकते
अश्मिता सेक्टर-19 स्थित मकान नंबर 3263 में रहती थी। वो मूलत: कुल्लू की रहने वाली थी। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को मृतका अपने रूम पर अकेली थी। शनिवार रात 12 बजे दूसरे रूम की एक लड़की उसके पास बैठी थी। इसके बाद वो अपने रूम में सोने चली गई। इसके बाद अश्मिता ने पंखे के हुक से अपनी चुन्नी का फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया। रविवार सुबह सफाई कर्मचारी रूम पर पहुंची। लेकिन जब दरवाजा नहीं खोला गया, तो उसने सोचा कि रविवार होने से अश्मिता देर तक सो रही होगी। लेकिन काफी देर तक जब अंदर से कोई जवाब नहीं आया, तो सफाईकर्मी ने दूसरे रूम की लड़कियों को इस बारे में बताया। लड़कियों ने अश्मिता को कॉल किया। जब रिप्लाई नहीं आया, तो जैसे-तैसे खिड़की खोली और अंदर झांककर देखा। अश्मिता को फांसी पर लटका देखकर सहेलियों की चीख निकल गई।

सहेलियों ने बताया कि अश्मिता मोबाइल पर कोई ऑनलाइन गेम खेलती थी। शनिवार रात भी वो गेम खेल रही थी। जब सहेलियां उससे मिलने पहुंचीं, तो उसने परेशान न करने को कहा था। अश्मिता पिछले 4 महीने से घर से भी कम ही निकलती थी।