मृतक एक समारोह में रात को अपने दोस्तों को यह कहकर निकला था कि वह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने जा रहा है, जल्द ही वापस आ जाएगा। लेकिन सुबह उसकी सड़क किनारे एक खेत में लाश मिली। वहीं इस मामले को अवैध संबंधों के साथ भी जोड़ा जा रहा है।

मुक्तसर. लगता है पंजाब में बदमाशों को न तो कानून खौफ है और न ही पुलिस का कोई डर । इसलिए तो वहां से आए दिन हत्या की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला आया है। जहां एक की दर्दनाक तरीके से मौत के घाट उतार दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बिना बताए घर से हो गया था गायब
दरअसल, ये खौफनाक वारदात मुक्तसर जिले में हुई है। जहां 25 साल के राजीव कुमार की धारदार हथियार से बुधवार रात उसके शरीर पर किरच से पांच वार किए हुए थे। मृतक एक समारोह मे गया था, जब वह नहीं लौटा तो परिजन उसको पूरी रात तलाशते रहे। लेकिन वह नहीं मिला, सुबह उसकी लाश सड़क किनारे एक खेत में मिली।

गर्लफ्रेंड से मिलने का बोल गया था
राजीव लाइट एंड साउंड का काम करता था। मिली जानकारी के मुताबिक, इस मामले को अवैध संबंधों के साथ भी जोड़ा जा रहा है। क्योंकि मृतक अपने दोस्तों को यह कहकर समारोह से निकला था कि वह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने जा रहा है, जल्द ही वापस आ जाएगा। लेकिन जब वो नहीं लौटा तो उसके दोस्तों ने घरवालों के उसके गायब होने की बात बताई। 

घरवालों ने कहा-इन लोगों ने बेटे को मारा है
मृतक के परिवार ने एफआईआर में बेटे की हत्या में चार लोगों का नाम लिखवाया है। उनका कहना है कि राजीव को इन्हीं चार लोगों के पैसे देने थे, जो अक्सर उन्हें घर आकर धमकाते रहते थे। हालांकि फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।