पंजाब में घोड़े की ठगी (Fraud case in Punjab) बड़े पैमाने पर हो रही है। इसमें लाखों रुपए के वारे-न्यारे हो रहे हैं। एक शख्स के साथ 22 लाख रुपए की ठगी हुई तो दूसरे के साथ 41 लाख रुपए की ठगी हुई। 

नई दिल्ली। एक शख्स ने घोड़ा खरीदा। उसकी कीमत दी 22 लाख रुपए। मगर घर पहुंचने पर जब उसने घोड़े को नहलाया तो वह लाल रंग का हो गया। इसी तरह एक शख्स ने विदेशी नस्ल के दो घोड़े खरीदे। कीमत दी करीब 41 लाख रुपए। मगर यह घर पहुंचने पर देसी नस्ल में बदल गए। आप यह जानकर चौंक गए होंगे, मगर है यह सौ प्रतिशत सच। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल, यह ठगी का मामला है और दोनों घटना पंजाब की है। रमेश कुमार नाम का शख्स काले रंग का घोड़ा खरीदना चाहता था। उसे किसी ने बताया कि लेहलकलां गांव में किसी लचरा खान नाम के शख्स के पास इस रंग का अच्छ नस्ल का घोड़ा है। रमेश कुमार तुरंत लचरा खान के पास पहुंचे। घोड़ा देखा अच्छा लगा। सौदा 22 लाख रुपए में पट गया। रमेश ने 7 लाख 65 हजार रुपए नगद और बाकी की रकम का भुगतान चेक से किया। 

नहलाया तो घोड़े का रंग काले से लाल हो गया 
रमेश कुमार घोड़ा लेकर खुशी-खुशी घर पहुंचा। रास्ते की लगी धूल साफ किया। फिर सोचा क्यों न नहला दूं इसे। जैसे ही उन्होंने घोड़े को नहलाया, वहां काला रंग गिरना शुरू हो गया। घोड़ा अब अपने असली रंग यानी रंग में आ रहा था। थोड़ी ही देर में रमेश कुमार को समझते देर नहीं लगी कि उसके साथ ठगी हुई है। रमेश ने तुरंत लचरा खान को यह बात बताई और पैसा वापस करने के लिए कहा, मगर लचरा इससे साफ मुकर गया। रमेश ने घोड़े के बारे में जानकारी देने वाले जतिंद्र खान, लखविंद्र सिंह और पूर्व में घोड़ा मालिक लचरा खान के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

रास्ते में घोड़े की नस्ल ही बदल दी 
यही नहीं, घोड़े की ठगी का एक और मामला सामने आया, जिसमें बीते 14 मार्च को विक्की और बग्गा नाम के शख्स ने बताया कि सुखचैन सिंह, फरमान और बिंद्रा सिंह के पास नुकरा नस्ल के दो घोड़े हैं। दोनों की कीमतत 21 लाख और 37 लाख लगाई गई। मामला 41 लाख में तय हुआ। मगर घोड़े फरमान और बिंद्रा के घर से विक्की के घर पहुंचे तो ये देसी नस्ल के घोड़े निकले। 

हटके में खबरें और भी हैं..

पति ने देखी एडल्ट फिल्म, शक हुआ कि महिला किरदार उसकी पत्नी है, फिर जो हुआ...

बच्ची की दर्दनाक दास्तां: मां की मौत कोरोना से हुई, तब से शुरू हुए बुरे दिन, 80 दरिंदों ने किया रेप

शॉकिंग: महिला की कार चुराकर भागा था चोर, थोड़ी देर बाद ही पुलिस को गाड़ी में इस हाल में मिला उसका शव

फ्रिज में 20 घंटे तक बैठा रहा 11 साल का लड़का, तब बची जान, जानिए ऐसी क्या थी जरूरत