कोरोना काल में जहां परिवार एक-दूसरे की मदद करके बुरे वक्त को निकाल रहे हैं, इसी बीच पंजाब से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक हैवान पति ने अपनी ही पत्नी का बंदूक की नोक पर रेप करवाता रहा।

बठिंडा (पंजाब). कोरोना काल में जहां परिवार एक-दूसरे की मदद करके बुरे वक्त को निकाल रहे हैं, इसी बीच पंजाब से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक हैवान पति अपनी ही पत्नी का बंदूक की नोक पर रेप करवा रहा था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पत्नी से अपनी बदनामी का बदला लेना चाहता था पति
दरअसल, रिश्तों को शर्मसार करने वाली यह घटना बठिंडा जिले के बल्लूआना गांव में सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, एक साल पहले महिला ने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया था। जहां युवक अपनी बदनामी का बदला लेना चाहता था। इसी के चलते उसने गन की नोक पर अपने मामा के लड़के (भाई) से पिछले 4 माह से बलात्कार करवा रहा था। जब पीड़िता मना करती तो सामने बंदूक ताने खड़ा हो जाता था।

पत्नी को गर्भवती हालत में रेलवे स्टेशन पर छोड़ आया
इतना ही नहीं जब पत्नी ढाई महीने की गर्भवती हुई और उसकी तबीयत खराब होने लगी तो आरोपी उसको इस हालत में रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी लगते ही गांव के सरपंच ने महिला को उसके मायके पहुंचाया। 

पीड़िता ने बताई-पति की काली करतूत
मंगलवार को पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए बताया- उसका पति हेयर सैलून की दुकान चलाता है। करीब एक साल पहले वह मुझसे मायके से रुपए लाने बोलता था,जब मैं उसका विरोध करती तो वह मेरे साथ आए दिन मारपीट करने लगता। दहेज की शिकायत मैं पहले भी कर चुकी हूं और मामला कोर्ट में चला गया था। लेकिन गांववालों ने समझौता करवाकर मामले को शांत करवा दिया था। बस इसी का बदला लेने के लिए वो जान से मारने की धमकी देकर अपने मामा के लड़के से गलत काम करवाता रहा।