यह मामला चौंकाता है। एक सनकी अधेड़ को इतना भी डर नहीं रहा कि उसने पुलिसवाली को ही छेड़ दिया। आरोपी काफी देर से अपनी ड्यूटी पर निकली कांस्टेबल का पीछा कर रहा था। जब कांस्टेबल ने उसे नजरअंदाज किया, तो उसकी हिम्मत बढ़ गई। उसने अपनी कार को कांस्टेबल की स्कूटी के आगे लगाकर रोक लिया। जब कांस्टेबल ने उसे फटकारा, तो वो बेशर्मी से बोला-क्या तुम मेरी गर्लफ्रेंड बनोगी? कांस्टेबल ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी है।

पटियाला, पंजाब. यहां लेडी कांस्टेबल को सरेआम छेड़ने का मामला सामने आया है। कांस्टेबल 7 महीने की गर्भवती है। वो अपनी स्कूटी से ड्यूटी जा रही थी, तभी कार सवार एक अधेड़ ने उसकी साथ छेड़छाड़ कर दी। आरोपी काफी देर से कांस्टेबल का पीछा कर रहा था। जब कांस्टेबल ने उसे नजरअंदाज किया, तो उसकी हिम्मत बढ़ गई। उसने अपनी कार को कांस्टेबल की स्कूटी के आगे लगाकर रोक लिया। जब कांस्टेबल ने उसे फटकारा, तो वो बेशर्मी से बोला-क्या तुम मेरी गर्लफ्रेंड बनोगी? कांस्टेबल ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कार से पीछे लग गया था आरोपी...
पीड़ित कांस्टेबल ने बताया कि वो रोज की तरह एक जुलाई को अपनी ड्यूटी के लिए निकली थी। जब वो गांव मशींगढ़ वाली रोड पर पहुंची, तभी कार सवार उसका पीछा करने लगा। कार पटियाला के नंबर की थी। कारवाला जब काफी देर से पीछे लगा रहा, तब कांस्टेबल का माथा ठनका। हालांकि कांस्टेबल ने उसे नजरअंदाज कर दिया। इससे आरोपी की हिम्मत बढ़ गई। उसने करीब एक किमी आगे जाकर अपनी कार को स्कूटी के आगे लगाकर रोका। इस पर कांस्टेबल ने उसे बुरी तरह फटकारा। फटकार सुनकर आरोपी बेशर्मी से बोला कि क्या वो उसकी गर्लफ्रेंड बनेगी? आरोपी जब अपनी हरकत से बाज नहीं आया, तो कांस्टेबल ने मोबाइल से उसकी तस्वीर खींचकर पुलिस थाने में अधिकारी को भेज दी। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला।

पुलिस की पड़ताल में कार डेरा सवाई सिंह वाला के रहने वाले मलकीत सिंह की निकली। थाना जुल्का इंचार्ज गुरमुख सिंह का कहना है कि आरोपी अभी फरार है। उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा।