पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वह7 जुलाई को डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ विवाह करने जा रहे हैं। यह शादी उनके चंडीगढ़ आवास पर होगी। जिसकी तैयारी बड़ी ही धूमधाम से चल रही हैं।

चंडीगढ़, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दूसरी बार दूल्हा बनने जा रहे हैं, यानी वह फिर से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सीएम मान गुरुवार को शादी करेंगे। जहां उनकी पत्नी और दुल्हन डॉक्टर गुरप्रीत कौर हैं। शादी की रस्में चंडीगढ़ स्थित CM हाउस में होंगी। 48 साल के भगवंत मान की पहली शादी इंदरप्रीत कौर से हुई थी। 2015 में उनका इंद्रप्रीत कौर से तलाक हो गया था। आइए जानते हैं कौन हैं उनकी होने वाली दुल्हनिया...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कौन हैं भगवंत मान की होने वाली दुल्हनियां गुरप्रीत कौर....
बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की होने वाली दुल्हनियां डॉ गुरप्रीत कौर मूल रूप से हरियाणा के पिहोवा की रहने वाली हैं। वह एक पेशे से डॉक्टर हैं। उन्होंने साल 2013 में अंबाला के मुलाना मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए एडमिशन लिया था। जिसे उन्होंने 2017 में में पूरा कर लिया। इसके बाद वह डॉक्टरी की प्रेक्ट्रिस करने लगीं। बताया जाता है कि 2019 में उनकी मुलाकात भगवंत मान से हुई थी। इस दौरान सीएम मान संगरूर से लोकसभा सांसद थे।

ऐसा है सीएम भगवंत मान की पत्नी का परिवार
डॉ. गुरप्रीत कौर तीन बहनें हैं। दो बड़ी बहनें यूएसए और आस्ट्रेलिया में रहती हैं। गुरप्रीत कौर के चाचा एडवोकेट गुरविंद्र जीत सिंह कांग्रेस पार्टी के नेता रह चुके हैं। उन्होंने 1991 में पिहोवा विधानसभा से आजाद चुनाव लड़ा था। वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा के भी नजदीकी थे। हालांकि पिछले महीने ही चाचा ने कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थामा था। वहीं गुरप्रीत कौर के पिता पिता इंद्रजीत सिंह नत पिहोवा खंड के गांव मदनपुर गांव के पूर्व सरपंच रह चुके हैं।

सीएम मान की सहेली हैं उनकी होने वाली पत्नी
बताया जा रहा है कि भगवंत मान की होने वाली पत्नी डॉ गुरप्रीत कौर उनके परिवार के काफी करीबी हैं। मान की बहन मनप्रीत कौर से उनकी पहले से जान-पहचान है। दोनों को कई बार एक साथ देखा गया है। इतना ही नहीं दोनों एक साथ शॉपिंग के लिए भी जाती हैं। गुरप्रीत कौर को मान की मां और बहन ने पसंद किया है। दोनों की सहमति से ही यह रिश्ता हो रहा है।

अरविंद केजरीवाल आएंगे आशीर्वाद देने
भगवंत मान डॉक्टर गुरप्रीत कौर एक छोटे और सादे समारोह में शादी के बंधन में बंधेंगे। बताया जाता है कि इस फंक्शन में सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल होंगे। हालांकि यह भी चर्चा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आमदी पार्टी के सीनियर नेता भी इस शादी में शिरकत करेंगे। कहा तो यहां तक जा रहा है कि शादी की तैयारियों का जिम्मा राघव चड्ढा पर है।

यह भी पढ़ें-पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बनने जा रहे दूसरी बार दूल्हा, 7 जुलाई को ये डॉक्टर बनेगी दुल्हन