चुनाव के दौरान बहुत कुछ ऐसा ड्रामा होता है, जो किसी पार्टी की फजीहत या मजाक का कारण बन जाता है। सोशल मीडिया पर इस समय विभिन्न पार्टियों के कई वीडियो वायरल होने लगे हैं। ऐसा ही एक वीडियो आम आदमी पार्टी(AAP) का सामने आया है, जिसने उसकी किरकिरी करा दी है। AAP ने पंजाब में मुख्यमंत्री की कुर्सी को विद्या बालन के रूप में बताकर सिद्धू और चन्नी के बीच झगड़ा करते दिखाया गया है। 

नई दिल्ली. पंजाब विधानसभा चुनाव( Punjab Election 2022) के दौरान भी कांग्रेस में फूट जगजाहिर है। पंजाब के मौजूद मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच कुर्सी को लेकर जारी कलह किसी से छुपी नहीं है। लेकिन आम आदमी पार्टी(AAP) के एक वायरल वीडियो ने इस आग में घी डालने का काम कर दिया। यह अलग बात है कि इसे लेकर AAP को भी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

दिल दा मामला है दिलबर...
आम आदमी पार्टी ने पंजाब में सांसद भगवंत मान को CM फेस बनाने का ऐलान किया है। मंगलवार को इसका ऐलान होने के बाद पार्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया। यह वीडियो फिल्मी सांग 'दिल दा मामला है दिलबर' पर तैयार किया गया है। इसमें अभिनेत्री विद्या बालन को पंजाब में CM की कुर्सी के तौर पर प्रेजेंट किया गया। वहीं, कुर्सी हथियाने चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू में खींचातानी दिखाई जा रही है। इसे लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है।

pic.twitter.com/E2EIcxwVep

Scroll to load tweet…

वीडियो में केजरीवाल और राहुल गांधी को भी दिखाया गया
वायरल वीडियो में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी दिखाया गया है। आखिर में भगवंत मान की एंट्री भी दिखाई गई है। विद्या बालन को कुर्सी के तौर पर दिखाने पर लोगों ने इस पर तीखे कमेंट्स किए हैं। ज्यादातर लोगों ने इसे मुख्यमंत्री पद का अपमान बताया है। कांग्रेस नेता बीवी श्रीनिवास(Srinivas BV) ने लिखा-एक महिला को मुख्यमंत्री की कुर्सी के तौर पर दिखाना बेहद शर्मनाक है। पंडितजी नाम के एक twitter हैंडल पर लिखा गया-कितना वाहियात, चीप, घटिया, और निम्नतम स्तर का ट्वीट है ये। मतलब किसी स्त्री को किस तरीके से पेश किया है ? कुर्सी से ? महिला आयोग संज्ञान ले। पंजाब कांग्रेस ने लिखा-कोई आश्चर्य नहीं कि उनके पास दिल्ली में एक भी नेता महिला और मंत्री नहीं है। वे हर रोज खुद को एक्सपोज करते हैं। महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई करना बंद करो! देखिए कुछ कमेंट्स.. 

pic.twitter.com/V7yNsGOQ4L

Scroll to load tweet…

https://t.co/7qmXLo7493

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें
तो टूटेगा समाजवादी कुनबा, मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू Aparna Yadav शामिल होंगी BJP में?
Goa Election 2022 : TMC उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, देखिए किन चेहरों पर जताया भरोसा