पंजाब पुलिस आज सुबह आम आदमी पार्टी के वागी नेता और मशहूर कवि डॉ. कुमार विश्वास के घर पहुंची। कवि ने खुद इसकी जानकारी ट्वीट कर दी, साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री को चेतावनी दे डाली। 

जालंधर/ दिल्ली. पंजाब पुलिस ने बुधवार सुबह-सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए कवि कुमार विश्वास के घर पर बुधवार सुबह-सुबह पहुचं गई। जिसके बाद दिल्ली से लेकर पंजाब तक हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी खुद कुमार ने ट्वीट कर के दी। साथ ही उन्होंने सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को ट्वीट कर चेतावनी भी दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस पहुंचने के पीछे कुमार का पिछले दिनों आप के खिलाफ दिए बयान बताए जा रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कहा-तुम्हें भी धोखा देगा दिल्ली में बैठा आदमी
पंजाब पुलिस के घर पहुंचने के बाद डॉ. कुमार विश्वास ने ट्वीट कर कहा कि सुबह-सुबह पंजाब पुलिस द्वार पर पधारी है।एक समय, मेरे द्वारा ही पार्टी में शामिल कराए गए @BhagwantMann को आगाह कर रहा हूँ कि तुम, दिल्ली में बैठे जिस आदमी को, पंजाब के लोगों की दी हुई ताक़त से खेलने दे रहे हो वो एक दिन तुम्हें व पंजाब को भी धोखा देगा।देश मेरी चेतावनी याद रखे।

कहीं पुलिस के पहुंचने की वजह यह तो नहीं
बात दें अभी तक यह साफ तौर पर पता नहीं लग सका है कि पंजाब पुलिस आखिर किस मामले में कुमार विश्वास के घर पहुंची है। लेकिन सोशल मीडिया पर हो रहीं चर्चाओं की माने तो बीते दिनों हुए पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान डॉ. कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के खिलाफ जो बयान दिया था, वह वजह हो सकती है। क्योंकि कुमार ने इस बयान के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल पर देश तोड़ने का आरोप लगाया था। कवि ने केजरीवाल को आतंकी तक कहा था। 


Scroll to load tweet…