सोने की की तस्करी के लिए लोग क्या-क्या तरीके नहीं निकालते, ये दोनों मामले चौंकाते हैं। पहला मामला चंडीगढ़ एयरपोर्ट का है, तो दूसरा कोच्ची एयरपोर्ट का है।

चंडीगढ़/कोच्ची. सोना तस्करी के लिए तस्कर बड़े अजीबो-गरीब तरीके निकालते हैं। ये दोनों ही मामले चौंकाते हैं। आइए जानते हैं, आखिर स्मगलर्स कैसे-कैसे तरीकों से सोना इंडिया लाते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रेस में छुपा रखा था सोना..

चंडीगढ़ में मोहाली के इंटरेनशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार को दुबई से पहुंचे एक शख्स की जांच की गई, तो अधिकारी हैरान रह गए। स्मगलर ने प्रेस के अंदर 1 किलो 283 ग्राम सोना छुपा रखा था। इसकी कीमत 49 लाख 11 हजार रुपए आंकी गई है। यह कार्रवाई डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने की। स्मलर अब्दुल हफीज दिल्ली का रहने वाला है। वो सड़क मार्ग से दिल्ली जाने वाला था। जब उसके सामान की चेकिंग की गई, तो एक्स-रे मशीन से कुछ गड़बड़ पता चली। हालांकि काफी देर तक यह समझ नहीं आया कि आखिर वो क्या छुपाकर लाया है। उसके पास से एक प्रेस बरामद हुई। जब प्रेस के नीचे की प्लेट निकाली गई, तो वहां सोना मिला। आरोपी के पास से एक लेडीज पर्स भी मिल। उसमें 12 सोने की रिंग्स अटैच थीं।

विग में सोना
पिछले दिनों कोच्ची(केरल) एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने एक शख्स को पकड़ा था। यह शख्स शारजहा से आया था। उसने अपने विग के अंदर सोना छुपा रखा था। सोना पकड़ में न आए, इसलिए उसने अपने सिर के एक हिस्से को शेव कर लिया था। यह एक स्टाइल की तरह दिख रहा था। हालांकि कस्टम अधिकारियों को शक हुआ, तब सोना पकड़ा गया।