सिद्धू मूसेवाला जिस तरह से हत्या हुई है उसे परिवार और उनके फैंस कई सालों तक नहीं भूल पाएंगे। पूरा परिवार आंसू बहा रहा है। सिद्धू के घर में मातम पसरा है। आंसुओं और सिसकियों के बीच उनके दो डॉग  शेरु और बघीरा ने भी उनकी याद में खाना-पीना छोड़ दिया है। 

चंडीगढ़. मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला कल मगंलवार को पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। मानसा जिले के मूसागांव स्थित उनके खेत में उनका अंतिम संस्कार किया गया। फिलहाल उनके घर पर मातम का माहौल है। माता-पिता और भाई-बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। सिंगर के लाखों फैंस भी अपने हीरो की याद में आसूं बहा रहे हैं। इसी बीच एक मार्मिक खबर सामने आई है, जहां मूसेवाला की याद में उनके दो डॉग
ने भी खाना छोड़ दिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अपने हाथों से इन डॉग को खाना खिलाते थे मूसेवाला
दरअसल, सिद्धू मूसेवाला के इन दोनों डॉग के नाम शेरु और बघीरा है। वह इन दोनों पेट्स को खुद अपने हाथों से खिलाते थे। मूसेवाला जब कभी बहार से आते तो सबसे पहले इनके पास आते थे। इतना ही नहीं कई वीडियो भी उनके इनके साथ सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि जिस दिन से सिद्धू मूसेवाला की हत्या हुई है वह कुछ नहीं खा रहे हैं। दोनों अपने मालिक के जाने से मायूस हैं। खाना तो दूर उनके पास कोई पानी ले जाता है तो वह उसे फैला देते हैं।

View post on Instagram

ऐसे दी गई मूसेवाला को अंतिम विदाई
मूसेवाला की अंतिम यात्रा उनके फेवरेट ट्रैक्टर पर निकली गई थी। उन्होंने अपने कई पंजाबी गानों में उन्होंने इस ट्रैक्टर का जिक्र किया है। उन्हें इससे इतना लगाव था कि इसे मोडिफाई करवाकर घर पर रखे हुए थे और जब भी मन होता इसे लेकर खेतों की ओर निकल जाते थे। जब मूसेवाला को अंतिम विदाई का वक्त आया तो अपने चहेते स्टार की आखिरी झलक पाने बड़ी संख्या में उनके फैंस उमड़ पड़े हैं। लोग काफी भावुक दिखाई दिए। कुछ फैंस ने तो अपनी बॉडी पर मूसेवाला का टैटू तक बनवा रखा था। घर से अंतिम संस्कार वाली जगह तक पैर रखने की जगह नहीं बची है। फैंस सिद्धू भाई अमर रहे के नारे लगाते दिखे। 

फिल्मी स्टाइल में की थी सिद्धू मूसेवाला की हत्या
बता दें कि 29 मई रविवार को मानसा के गांव जवाहरके में अज्ञात हमलावरों दिन दिहाड़े सिद्धू मूसेवाला पर अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं। बताया जाता है कि इस दौरान करीब 30 राउंड फायर किए गए थे। जो उनके सिर-छाती और पेट के आरपार हो गई थीं। हमलावर 2 मिनटों में इस सारी घटना को अंजाम देने के बाद फ़रार हो गए। सिद्धू मूसेवाला पर हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंश बिश्नोई और गोल्डी बराड़ ने ली है।

आंखों में आंसू और लड़खड़ाते कदम : भावुक कर देंगी मूसेवाला के पिता और बहन की तस्वीरें, जेहन में सिर्फ यादें

मुझे गलत मत समझना.. सिद्धू मूसेवाला की ये अंतिम पोस्ट हुई वायरल, अब तक करीब डेढ़ करोड़ लोगों ने देखी